Blog

व्यावसायिक सफलता से सामाजिक बदलाव तक: आस्‍था फोगला जटिया की प्रेरणादायक यात्रा 3 October 2026

व्यावसायिक सफलता से सामाजिक बदलाव तक: आस्‍था फोगला जटिया की प्रेरणादायक यात्रा

फोगला ग्रुप की निदेशक आस्था फोगला जटिया की कहानी मैन्युफैक्चरिंग जैसे पुरुष-प्रधान क्षेत्र में महिला नेतृत्व की मिसाल है। बर्कले से स्नातक के बाद उन्होंने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़कर रिजिड पैकेजिंग डिविजन संभाला और इसे पूर्वी भारत का सबसे बड़ा 'single-blow molded barrel' खिलाड़ी बनाया। चेन्नई में हाल ही में ₹200 करोड़ के प्रोजेक्ट के साथ कंपनी का दायरा बढ़ाने वाली आस्था ने बुनियादी ढांचे की कमी और सामाजिक रूढ़ियों को मात दी। उन्होंने न केवल कंपनी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई, बल्कि P&G के वैश्विक मंच पर अमेरिकी व चीनी CEOs के बीच सबसे कम उम्र की वक्ता बनीं। उनका मानना है कि व्यापार का असली उद्देश्य समाज में बदलाव लाना है।

© 2026 Sanmarg. All Rights Reserved.